उत्तराखंड डेली न्यूज ;ब्योरो
कालाढूंगी के चकलुवा में एक शिष्टमंडल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की और ग्राम सभा पूरनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने तथा पंचायत घर बनाने की मांग की। उन्होंने ओपन व्यायामशाला पार्क के निर्माण के लिए 15 बीगा सरकारी भूमि चिन्हित करने का प्रस्ताव भी दिया। सांसद ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया।कालाढूंगी। चकलुवा के एक शिष्टमंडल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर ग्राम सभा पूरनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने और पंचायत घर बनाने की मांग की। इसी के साथ ग्रामीणों, युवाओं के लिए ओपन व्यायामशाला पार्क के निर्माण कि लिए गांव के अंदर बंजर पड़ी करीब 15 बीगा सरकारी राजस्व भूमि को चिन्हित करते हुए शासन एवं संबंधित विभागों की ओर से बजट आवंटित करवाने के लिए प्रस्ताव दिया। सांसद ने संबंधित विभाग एवं एसडीएम को राजस्व भूमि चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र कार्की, पुष्कर बिष्ट, नवीन कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल शामिल रहे।
