उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून की युवती आगरा की धर्मांतरण गैंग के खिलाफ गवाह बनी है। हरियाणा की युवती की तरह देहरादून की युवती ने भी कई राज खोले हैं। पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। बताया गया कि युवती का नाम बदलकर निकाह की तैयारी थी।रोहतक (हरियाणा) की युवती की तरह देहरादून की एक युवती को भी आगरा के धर्मांतरण गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया है। धर्मांतरण के बाद युवती का नाम मरियम रख दिया गया था। पहले से तीन निकाह कर चुके अबु रहमान से उसका निकाह कराने की तैयारी थी। उसका मोबाइल तोड़कर देहरादून से भगाने की पूरी प्लानिंग थी। लेकिन आखिरी समय पर युवती ने मोबाइल तोड़ने से इनकार कर दिया।देहरादून के रानी पोखरी थाने की पुलिस दो युवतियों को लेकर आगरा आई है। देहरादून पुलिस दोनों को पीड़िता मान रही है। एक गैंग के लिए काम करने लगी थी। दूसरी मरियम को फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। मरियम से आगरा पुलिस ने भी बातचीत की। उससे आगरा की सगी बहनों से मिलाया। दिखाया कि इस युवती को भी फंसाया गया था। मरियम ने पुलिस को बताया कि उसे एक दंपति ने बचपन में गोद लिया था। घर का माहौल उसे अपने खिलाफ लगता था। वह आठवीं पास है। वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। कोई काम धंधा करना चाहती थी। करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर अब्बू तालिब से हुई।
आगरा धर्मांतरण गैंग के चंगुल से बची देहरादून की युवती का खुलासा, धर्म के काम पर मिलती थी रकम देहरादून की युवती आगरा की धर्मांतरण गैंग के खिलाफ गवाह बनी है। हरियाणा की युवती की तरह देहरादून की युवती ने भी कई राज खोले हैं। पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। बताया गया कि युवती का नाम बदलकर निकाह की तैयारी थी।
आगरा धर्मांतरण गैंग के चंगुल से बची देहरादून की युवती का खुलासा, धर्म के काम पर मिलती थी रकम रोहतक (हरियाणा) की युवती की तरह देहरादून की एक युवती को भी आगरा के धर्मांतरण गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया है। धर्मांतरण के बाद युवती का नाम मरियम रख दिया गया था। पहले से तीन निकाह कर चुके अबु रहमान से उसका निकाह कराने की तैयारी थी। उसका मोबाइल तोड़कर देहरादून से भगाने की पूरी प्लानिंग थी। लेकिन आखिरी समय पर युवती ने मोबाइल तोड़ने से इनकार कर दिया। देहरादून के रानी पोखरी थाने की पुलिस दो युवतियों को लेकर आगरा आई है। देहरादून पुलिस दोनों को पीड़िता मान रही है। एक गैंग के लिए काम करने लगी थी। दूसरी मरियम को फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। मरियम से आगरा पुलिस ने भी बातचीत की। उससे आगरा की सगी बहनों से मिलाया। दिखाया कि इस युवती को भी फंसाया गया था। मरियम ने पुलिस को बताया कि उसे एक दंपति ने बचपन में गोद लिया था। घर का माहौल उसे अपने खिलाफ लगता था। वह आठवीं पास है। वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। कोई काम धंधा करना चाहती थी। करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर अब्बू तालिब से हुई। इश्क में धर्म बदलने वालों के लिए इस्लाम में जगह नहीं, छांगुर बाबा पर बोले मौलाना ,अबू तालिब उसकी आर्थिक रूप से मदद करने लगा। उसे मोबाइल भेजता। कपड़े भेजता। उसने उसकी मुलाकात सुमैया से कराई। सुमैया मूलत: बरेली की रहने वाली है। देहरादून में हॉस्टल में रहती है। उसने भी उसकी मदद करना शुरू किया। उसका ब्रेन वॉश करने लगी। उसे कई लोगों से मिलाया। सोशल मीडिया पर उसकी दर्दभरी स्टोरी लगाकर लोगों से फंडिंग लेना शुरू कर दिया। उससे कहा कि मदद के लिए उसे रिवर्ट होना पड़ेगा। रिवर्ट का मतलब धर्मांतरण होता है। वह तैयार हो गई। उसका नाम मरियम रख दिया। इसके बाद उसे गैंग के अन्य लोगों से ऑनलाइन जोड़ा जाने लगा। उसके निकाह की बात की जाने लगी। उससे कहा गया कि देहरादून छोड़ना होगा। घर से भागने से पहले अपना मोबाइल तोड़ना होगा। दिल्ली में अब्दुल रहमान के घर कुछ दिन रहना होगा। अब्दुल रहमान उसे जम्मू कश्मीर भेज देंगे। उसके निकाह के लिए एक के बाद एक कई लड़के खोजे गए। किसी के पहले से दो निकाह हो चुके थे तो किसी के तीन। मरियम ने बताया कि उसे ऑन लाइन गैंग के सभी सदस्यों से जोड़ा गया। आयशा से बात कराई गई। मास्टर माइंड अब्दुल रहमान से भी बात कराई गई।आर्थिक मदद तभी मिलेगी जब धर्म के लिए काम करोगी। देहरादून की युवती को धर्मांतरण गैंग से जोड़ने के लिए गैंग के सदस्यों के द्वारा कई बार प्रयास किए गए। गैंग ने उसकी मुलाकात अबु रहमान से कराई। अबु रहमान भी रिवर्ट है। उसका असली नाम रूपेंद्र बघेल है। गैंग युवती का उससे उसका निकाह कराना चाहता था। इसके लिए युवती के सामने शर्त रखी गई थी कि भागकर दिल्ली जाना होगा। इसके बाद दो बार उसे दिल्ली ले जाने के लिए गाड़ी भी भेजी। मगर वह देहरादून छोड़ने के नाम से ही डर गई। उसने देहरादून नहीं छोड़ा। यह देख सुमैया ने उसकी आर्थिक मदद बंद कर दी। उससे कहा कि आर्थिक मदद तभी मिलेगी जब धर्म के लिए कोई काम करोगी। उनके साथियों को उस पर भरोसा तभी होगा जब वह निकाह कर लेगी। उसका निकाह कराया जाता इससे पहले आगरा पुलिस गैंग के पीछे पड़ गई। गैंग के खिलाफ पुलिस की छापेमारी शुरू हो गई। इस संबंध में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि देहरादून की युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। उसने विदेशी फंडिंग से लेकर धर्मांतरण तक के कई राज खोले हैं।
