उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

भारत पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव से उत्तराखंड में भी चार धाम यात्रा और पर्यटन पर सीधा असर पड़ा. चार धाम यात्रा का द्वार कहे जाने वाले हरिद्वार के होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग कैंसिल होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में होटल मालिक सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं।
चार धाम यात्रा पर आतंक का असर.
हरिद्वार में 50% बुकिंग कैंसिल.
होटल मालिकों ने सरकार से राहत मांगी.
हरिद्वारः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद हुई भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक का उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा पर गहरा असर पड़ा. हर साल की तरह आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई. ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक के होटल सूने पड़े हुए हैं. बीते साल के मुकाबले यात्री कम संख्या में पहुंच रहे हैं. होटल मालिकों की आंखें पर्यटकों के आने का इंतजार कर रही हैं. कारोबारियों ने सरकार से बिजली, पानी के बिलों में राहत की मांग की।
