उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

उत्तराखंड के पूर्व,मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत की भाजपा कोर ग्रुप से छुट्टी हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों को भी कमेटी से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी नजर नहीं आए। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सफाई आई है। दूसरी तरफ भाजपा ने इस बार अपनी प्रदेश कोर कमेटी का आकार छोटा कर दिया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार पांच सदस्य कम किए गए हैं। पिछली बार की कोर कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत भी थे। लेकिन दोनों को इस बार शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह पिछली बार पार्टी के तीन प्रदेश महामंत्री भी कोर कमेटी में थे। लेकिन इस बार कोई भी प्रदेश,महामंत्री कमेटी में नहीं है।दुष्यंत गौतम बैठक में नहीं दिखेभाजपा कोर कमेटी में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार बैठक में दोनों ही नहीं पहुंचे। इसे लेकर दिनभर कई तरह की चर्चाएं होती रही। इस मामले में पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम किसी कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से बैठक में नहीं पहुंच पाए। जबकि सह प्रभारी रेखा वर्मा की ड्यूटी पश्चिम बंगाल चुनाव में होने की वजह से वह भी शामिल नहीं हो पाई।
