उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड के विभागों को आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने और खर्च की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विभागों को खर्च की गति तेज करने और आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।सचिवालय में सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक में पूंजीगत व्यय, केंद्र पोषित योजनाओं, बाह्य सहायता प्राप्त योजनाओं, नाबार्ड योजनाओं, व्यय योजना तथा स्पेशल असिस्टेंस स्कीम फार कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एसएएससीआइ) की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पूंजीगत व्यय से राज्य के विकास कार्यों को गति मिलती है, इसलिए सभी विभागों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी योजना का बजट शेष नहीं रहना चाहिए और सभी विभाग आवंटित धनराशि का पूरा उपयोग सुनिश्चित करें।एसएएससीआइ योजनाओं की प्रगति पर भी हुई समीक्षाबैठक के दौरान वर्ष 2025-26 की एसएएससीआइ योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी अथवा प्रक्रियागत बाधाएं आ रही हैं तो उनका त्वरित समाधान किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी विभाग मासिक व्यय लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित निविदाओं, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने जिलास्तर पर भी परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एलएल फैनई, धनंजय चतुर्वेदी, विशेष सचिव अमित सिन्हा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
