उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सूबे से मरदसा बोर्ड को समाप्त कर दिया है. सरकार ने मदरसा बोर्ड की जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है. इसकी अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है. प्राधिकरण में अध्यक्ष समेत नौ सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं. दो पदेन सदस्य और एक पदेन सदस्य सचिव की भी नियुक्ति हुई है.उत्तराखंड की धामी सरकार ने सूबे से मरदसा बोर्ड को समाप्त कर दिया है. सरकार ने मदरसा बोर्ड की जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है. इसकी अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है. प्राधिकरण में अध्यक्ष समेत नौ सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं. दो पदेन सदस्य और एक पदेन सदस्य सचिव की भी नियुक्ति हुई है. प्रोफेसर (से ॰)सुरजीत सिंह गांधी को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए हैं. बता दें कि सुरजीत सिंह गांधी बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में प्रोफेसर हैं. प्राधिकरण की नई टीम ही अब सिलेबस तैयार करेगी.
