उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाएं, बारहमासी बनाएं… मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में ऑफ-सीज़न न हो।” उन्होंने कहा कि कल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केदारनाथ रोपवे परियोजना और हेमकुंड रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, “10-वर्षों में उत्तराखंड में तेज़ी से विकास हुआ है।”
