उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी रिजर्व फॉरेस्ट में 1.63 करोड़ रुपये से बनी ईको हट्स को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. वन विभाग की जांच रिपोर्ट में तत्कालीन डीएफओ डॉ. विनय भार्गव पर गंभीर आरोप लगे हैं. रिपोर्ट में ईडी और सीबीआई जांच, साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई हैll।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी रिजर्व फॉरेस्ट में वन विभाग द्वारा बनाए गए ईको हट्स के निर्माण में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है. यह मामला विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजीव चतुर्वेदी द्वारा मार्च 2025 में सौंपी गई 446 पन्नों की जांच रिपोर्ट से सामने आया।रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018-19 में तत्कालीन डीएफओ डॉ. विनय कुमार भार्गव ने बिना टेंडर और प्रशासनिक अनुमति के ₹1.63 करोड़ की राशि खर्च कर ईको हट्स बनवा दिए. निर्माण सामग्री फर्जी फर्मों से खरीदी गई और 13 बिल एक ही दिन में पास कर ₹87 लाख से अधिक का भुगतान कर दिया गया।
