उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

सैंगुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी (SWWS) — एक राष्ट्रीय स्तर की NGO द्वारा Uttarakhand Heritage School of Media & Advanced Studies (UHSMAAS) – Creating Professionals, के.के. टावर, कारगी रोड, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में आमजन की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, रोगों की समय पर पहचान तथा रोकथाम आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना था।शिविर में लोगों को वजन प्रबंधन, रक्तचाप नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य, त्वचा स्वास्थ्य, हड्डी एवं जोड़ देखभाल, पाचन स्वास्थ्य, रक्त शर्करा नियंत्रण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली एवं खान-पान संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नवनीत बडोनी, जो कि एक प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं SGRR मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। डॉ. बडोनी एवं उनकी टीम ने न केवल लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, बल्कि हड्डी-जोड़ों, त्वचा, पाचन एवं सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जागरूकता भी फैलाई। उन्होंने लोगों को नियमित जाँच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।इस अवसर पर डॉ. कंचन नेगी, संस्थापक एवं निदेशक,UHSMAAS ने कहा:“हमने अपना जीवन सामाजिक कार्य और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से हम लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता और आवश्यक मार्गदर्शन पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। हम आगे भी निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे और समाज की सेवा करते रहेंगे।”कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने चिकित्सकों, उनकी टीम, UHSMAAS प्रबंधन तथा शिविर में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। शिविर का समापन स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मजबूत संदेश के साथ हुआ और इसी प्रकार से ऐसे शिविर आयोजित करने और समाज के हित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया. कार्यक्रम में डॉक्टर नवनीत बडोनी , डॉ के एस नेगी , सुशीला नेगी , रविंद्र सिंह नेगी , अगस्त्य नेगी , धनबीर बिष्ट, सुनीता बिष्ट , आयुषी चौहान , आंचल बिष्ट, केशव , हरि ओम, आयुष, दीपांशु, प्रियांशु , नित्यानंद डोभाल , बीरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे!

