उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

मुनस्यारी/पिथौरागढ़। सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। निचले इलाकों में हल्की बारिश जबकि ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर 12 बजे तक तेज धूप खिली रही। इसके बाद अचानक आसमान बादलों से घिर गया।इस दौरान मुनस्यारी की ऊंची चोटियाें पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नाग्नीधुरा में बर्फबारी हुई। इससे मुनस्यारी में ठंड बढ़ गई। जहां दोपहर तक लोग टी-शर्ट पहने दिखे तो वहीं मौसम के अचानक करवट बदलने के बाद जैकेट और टोपी निकालनी पड़ी। इधर जिला मुख्यालय में दोपहर में तेज हवाएं चलीं। शाम चार बजे हल्की बारिश हुई। उसके बाद मौसम सामान्य हो गया।
