उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड शासन ने ऊर्जा निगम के एमडी अनिल कुमार और जलविद्युत निगम के एमडी संदीप सिंघल को सेवा विस्तार अवधि पूरी होने से पहले हटा दिया।शासन ने उत्तराखंड ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार एवं जलविद्युत निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को सेवा विस्तार की अवधि पूरी होने से लगभग साढ़े तीन माह पहले पदमुक्त कर दिया गया। ऊर्जा निगम के निदेशक परिचालन अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया है।ऊर्जा निगम और जलविद्युत निगम के प्रबंध निदेशकों को अधिवर्षता आयु 30 जून, 2024 से दो-दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था।सेवा विस्तार की अवधि पूरी होने से पहले ही इन्हें हटा दिया गया। ऊर्जा निगम के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल को भी तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया है।ऊर्जा प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रमुख सचिव ने जलविद्युत निगम में यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह बुदियाल को ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार निगम के भागीरथी वैली के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह को दिया गया है। सिंह के पास निगम के निदेशक परिचालन का अतिरिक्त कार्यभार पहले से ही है।
