उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
‘भक्त वत्सल’ ऑनलाइन पेज के मुताबिक, इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च (गुरुवार) से शुरु होंगे और 27 मार्च (शुक्रवार) को नवमी रहेगी। चैत्र नवरात्रि में पहला दिन मां शैलपुत्री, दूसरा मां ब्रह्मचारिणी, तीसरा मां चंद्रघंटा, चौथा मां कूष्मांडा, पांचवां मां स्कंदमाता, छठा मां कात्यायनी, सातवां मां कालरात्रि, आठवां मां महागौरी और नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है।
