उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भारतीयों में सबसे ज़्यादा ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड संगीतकार एआर रहमान के नाम है। उन्होंने 2009 में 81 वें अकादमी पुरस्कार समारोह में एक ही रात में दो ऑस्कर जीते थे। उन्हें ये अवॉर्ड्स फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ और ‘बेस्ट ओरिजिनल स्कोर’ के लिए मिले थे। कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भानू अथैया ने भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता था।
