उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में कई पाकिस्तानी ठिकानों को तबाह करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने के लिए कई देशों ने रुचि दिखाई है लेकिन रूस की इजाज़त के बिना भारत इसे अकेले निर्यात नहीं कर सकता। दरअसल, ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है और इस मिसाइल की पार्टनरशिप में भारत की 50.5% जबकि रूस की 49.5% हिस्सेदारी है।
