उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में जिला अस्पताल उत्तरकाशी का निरीक्षण किया गया। पूर्व में स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार सूचनाओं प्राप्त होने पर की जिला अस्पताल उत्तरकाशी में फैकल्टी पूरी नहीं है, तकनीकी मशीनों में खामियां हैं, बाहर की दवाइयां लिखी जा रही है, रेफर केंद्र बनाकर रख दिया है **इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निरीक्षण करते हुए किरन रावत ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पोखरियाल से सभी शिकायतों पर वार्ता करते हुए कहा कि तत्काल स्थानीय निवासियों द्वारा जो भी शिकायत हमें प्राप्त हुई है आप उनका समाधान कीजिए जो भी यहां पर कमियां है और यदि मशीन नहीं है तो आप शासन में लिख कर दीजिए क्योंकि स्वास्थ्य का अधिकार जनता का अधिकार है तथा दूर दराज के पहाड़ों से बीमार रोगी जो भी जिला अस्पताल में आते हैं उनको तत्काल इलाज मुहैया कराना कर्तव्य हैl जिला अस्पताल को रेफर केंद्र ना बनाएं l उत्तराखंड क्रांति दल शासन में भी संपूर्ण उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बात करेगा एवं पत्राचार करेगा एवं उसका समाधान करने के लिए पूर्ण प्रयासरत रहेगा l कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, कुलदीप कलूड़ा, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णानंद बडोनी, युवा अध्यक्ष सुरजीत राणा, नवनीत उनियाल, विकास मेहर, संदीप राणा, मोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
