उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वादी आलोक नौटियाल की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस टीम ने जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अब्दुल अहमद उर्फ मंटू को बहादराबाद बाईपास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 12 बंडल बिजली के तार तथा घटना में प्रयुक्त कार (UK08S-5445, शेवरलेट क्रूज) बरामद की है।आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।
