उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
दिल्ली के मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की 3 लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी के मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि वह इस घटना की निंदा करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली हर किसी की है। यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है।” मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
