उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यह निर्णय लिया है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।
देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यह निर्णय लिया है!देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।नई दरें एक अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएंगी, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को अब बढ़ा हुआ शुल्क चुकाना होगा।बता दें कि पिछले वर्ष भी एक अप्रैल को दरें बढ़ाई गई थीं, लेकिन जनता की सुविधा को देखते हुए एक अक्टूबर 2025 को उन्हें वापस लेकर पुरानी दरें लागू कर दी गई थीं।हालांकि, अब नए वित्तीय वर्ष में एनएचएआइ ने पुनः शुल्क वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। टोल प्लाजा के मैनेजर ईश्वर पांडे ने बताया कि उन्हें मुख्यालय से नई दरों की सूची प्राप्त हो गई है।एक अप्रैल से सभी श्रेणी के वाहनों के लिए दैनिक आवागमन और मासिक पास, दोनों ही नई दरों के अनुसार देय होंगे।स्थानीय पास में थोड़ी वृद्धि की गई है 20 किमी के दायरे वाले स्थानीय निवासियों का पास अब ₹340 के बजाय ₹350 रुपये में प्रति माह देना होगा।
नई दरों के अनुसार देना होगा टोल टैक्स (रुपये में )
वाहन – पहले- अब – एक ही दिन में आना-जाना – मासिक पास
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन – 105, 105, 160, 3565
हल्का व्यावसायिक वाहन, हल्का मालवाहक वाहन या मिनी बस – 170, 175, 260, 5760
बस या ट्रक (दो एक्सल) – 355, 360,545,12070
तीन एक्सल व्यावसायिक वाहन- 385, 395,595,13170
एचसीएम या ईएमई या एमएवी (चार से छह पहिया वाहन) – 555, 570,850,18930
बड़े आकार के वाहन (सात या अधिक एक्सल) 675, 690,1035,23045
बीस किलोमीटर तक मासिक पास शुल्क- 340, 350
