उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून के बल्लूपुर चौक पर आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लेकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई कर लोगों को जागरूक किया और कहा कि स्वच्छता केवल सरकार नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। नगर निगम के इस अभियान के तहत शहर में व्यापक सफाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। मुख्यमंत्री ने ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाने पर जोर दिया।
