उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

राजपुर थानाक्षेत्र के हथड़ीवाला में नदी की भूमि पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने 30 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने राजपुर थाने के उपनिरीक्षक मुकेश नेगी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपी कांग्रेस पार्टी का नेता बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सैंकी कुमार के मुताबिक उपजिलाधिकारी कार्यालय से 16 अप्रैल को नोटिस प्राप्त हुआ था। इसमें राजीव जैन निवासी रानीचौरा माजरा के खिलाफ नदी की भूमि कब्जाने की शिकायत थी। आरोपी की ओर से नदी से लगती भूमि पर पुश्ते का निर्माण करवाया जा रहा था। आरोपी से जब इसके दस्तावेज देने की बात कही गई तो वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
