उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान भैरव मंदिर वाली गली से अभियुक्त दीपक सैनी (30 वर्ष), निवासी अमरोहा (उ.प्र.) को 50.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 15.20 लाख रुपये बताई गई है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक को बरेली से खरीदकर ऋषिकेश एवं आसपास के क्षेत्रों में बेचने की योजना बना रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
