उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
भीमताल (नैनीताल)। एक ओर जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों में मारामारी है, वहीं भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियामेहता से इंदर सिंह मेहता और पनियाबोर से मनोज कुमार को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया है। शनिवार को दोनों के भीमताल ब्लॉक पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। पनियामेहता के प्रधान इंदर सिंह मेहता को पिछले चुनाव में भी ग्रामीणों ने निर्विरोध चुना था। मेहता ने कहा कि गांव का विकास तेजी से होगा। पनियाबोर के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि वह गांव के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। यहां पूर्व ग्राम प्रधान चिराग बोरा, डॉ. हरीश बिष्ट, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट, संजय साह आदि मौजूद रहे।
