उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

नैनीताल में हिंसा और सीमा पर चल रहे तनाव के चलते अचानक से पर्यटकों का आना-जाना बंद हो गया था. हालांकि एक बार फिर से नैनीताल की सड़कें गुलजार रहने लगी हैं!नैनीतालः उत्तराखंड में मौसम इन दिनों सुहाना है. काले घने बादल और ठंडा मौसम पर्यटकों को उत्तराखंड की तरफ आकर्षित कर रहा है और लोग पहुंच भी रहे हैं. इस वीकएंड से पहाड़ों पर पर्यटन एक बार फिर बढ़ने लगा है. उत्तराखंड के नैनीताल के पास स्थित कैंचीधाम में इस हफ्ते खूब टूरिस्ट पहुंचे हैं, जिससे पर्यटन को बूम मिला है. हालांकि कैंचीधाम आ रहे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान प्रशासन के इंतजाम भी कम ही दिखने को मिले हैं!
