उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

कोरबा (छत्तीसगढ़) में पत्नी ने अपने लकवाग्रस्त पति की कीटनाशक पिलाकर हत्या कर दी है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां किसी से फोन पर बात करती थी, उसने फूलों में छिड़काव करने की बात कहकर उससे कीटनाशक मंगवाया था। फिलहाल पुलिस ने अफेयर की आशंका जताते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
