उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे में भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी से अचानक पत्थर और बोल्डर गिरने की चपेट में आने से मंगलवार को वाहन चालक और यात्री बाल-बाल बचे। वाहनों की आवाजाही करते समय चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे बाद जेसीबी की मदद से पत्थरों को हटाने के बाद सड़क पर यातायात सामान्य होने से वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
