उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

पीएम जन धन योजना के 11 साल पूरे होने के बाद रिकॉर्ड 2.68 लाख करोड़ रुपए जमा हुए हैं। पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड चैंपियन निकला। सबसे आगे कौन सा राज्य रहा।प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) को शुरू हुए 11 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान देशभर में खाता खोलने का नया रिकॉर्ड बना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अब तक 56 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले जा चुके हैं और इनमें कुल ₹2.68 लाख करोड़ की राशि जमा है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड ने पहाड़ी राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य में बड़ी संख्या में खाते खोले गए। देशभर में सबसे ज्यादा जनधन खाते उत्तर प्रदेश में खोले गए हैं।
