उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा जन-जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि, गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भटवाड़ी तिलवाड़ा स्थित जिला उद्योग केंद्र पहुंचकर वहां कार्यरत महिलाओं को वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों के प्रति सतर्क किया।
साइबर ठगी से बचाव के बताए मंत्र – उद्योग भवन सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में महिलाओं को साइबर अपराधों की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैसे डिजिटल युग में अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया,
अपरिचित लिंक पर क्लिक न करना।
• ओटीपी साझा करने से बचना।
• फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से दोस्ती न करना।
• साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने की सलाह दी।
महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकार – गोष्ठी के दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, और कार्यस्थल पर सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं और बेझिझक पुलिस से सम्पर्क करें। नशा मुक्ति और अन्य सामाजिक बुराइयां – साइबर अपराधों के साथ-साथ पुलिस ने समाज में फैलते नशे के जाल और अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति भी जागरुक किया। उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
