उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
एंकर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के विभिन्न बस्तियों में निवास कर रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाए जाने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर कई निर्णय लिए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। हरीश रावत ने देहरादून के गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास रखा और सरकार से ठोस पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उधमसिंहनगर, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर मलिन बस्तियां हैं और इन लोगों को यह अधिकार दिए जाने चाहिए। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार इन मलिन बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है, जो गैरकानूनी है।
गांधी पार्क में हरीश रावत ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर धरना भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को इन लोगों के हितों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें मालिकाना हक दिलाना चाहिए। हरीश रावत ने सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कदम उठाए।
