उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत तीलू रौतेली के सम्मान में आयोजित होने वाले “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण कार्यक्रम (2024-25) एवं राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरूस्कार”( 2024-25) के वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन IRDT सभागार सर्वे चौक देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजपुर श्री खान दस द्वारा की गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव चंद्रेश कुमार जी ने कार्यों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2003 से किया गया था और मुख्यमंत्री जी के दिशानिर्देश में पुरस्कार राशि को 21 हजार से बढ़ा कर पहले 31 और वर्तमान में 51 हजार कर दिया गया है।उक्त कार्यक्रम में राज्य के अंतर्गत साहित्य, कला, साहसिक कार्य, विज्ञान, खेल, समाज कार्य इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 13 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राज्य की 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार आंगनवाड़ी सेवाओं के उत्कृष्ट निष्पादन हेतु प्रदान किया जाता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने चयनित सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि सामान्यतया यह पुरस्कार तिलु रौतेली के जन्मदिवस पर 8 अगस्त को आयोजित किया जाता है, किंतु इस वर्ष पांच अगस्त को आई धराली आपदा के कारण कार्यक्रम को स्थगित किया गया था तथा आज आयोजन किया गया। यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि राज्य की मातृशक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है।इस सम्मान से जहां चयनित महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक मनोयोग के साथ काम करेंगी तो वहीं उनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य भी अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करेंगी। साथ ही कहा कि यह पुरस्कार खेल, कला, संस्कृति, पर्यावरण, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में दिया जाता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण ट्रेकर ऐप आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही जनता भी इसको देख सकेगी।कहा कि यह पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी दोगुनी बढ़ जाती है। इस पर सभी को खरा उतरना है। कहा कि पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं उत्तराखण्ड के साथ ही देश की महिलाओं के लिए आदर्श उदाहरण है व उत्तराखण्ड सरकार महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में खेल जगत में उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगीं।कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार हेतु राज्य में न्यूनतम 05 वर्ष से निरन्तर कार्यरत् आंगनवाड़ी कार्यकत्री /मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री जिनके केन्द्र पर ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 6 वर्ष के न्यूनतम 08 बच्चे एवं शहरी क्षेत्रों मे न्यूनतम 18 बच्चें पंजीकृत हो एवं समस्त लाभार्थी पोषण ट्रेकर एप में पंजीकृत हो। आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन, केन्द्रों में अभिलेखों का उचित रख-रखाव, अनुपूरक पोषाहार का नियमित वितरण एवं जनसमुदाय को योजनाओं के प्रति जागरूक किया हो, कुपोषण उन्मूलन हेतु विशेष प्रयास किया हो एवं वर्ष में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का नियमित आयोजन किया हो, आगंनवाड़ी केन्द्र व केन्द्र के आस-पास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया हो, उनकी कार्यप्रणाली में बेहतर परिणाम एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पुरूस्कार में कार्यकत्री को रू0 51,000/- की धनराशि आनलाईन, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह् प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में इस दौरान इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं और पुरस्कृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि यह दशक यदि उत्तराखंड का दशक होगा तो उसकी मुख्य भागीदार महिलाएं होंगी। तथा राज्य की बालिकायें एवं महिलाएं पुरुस्कार प्राप्त विजेताओं के आदर्शों का अनुकरण करते हुए उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करेंगी। कार्यक्रम में राजपुर विधायक श्री खजान दास जी ने भी अध्यक्षता संबोधन दिया और अवगत कराया कि राज्य में विषम आपदा परिस्थितियों में मुख्यमंत्री जी की निष्ठा एवं जीवटता समस्त नागरिकों को निश्चिंतता देती है। कार्यक्रम में निदेशक बी एल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी,समस्त मातृशक्ति व आंगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं।
