उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के क्रम में जिले में बच्चों की जान के लिए खतरा बने जर्जर विद्यालय भवनों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्ती के बाद मात्र 10 दिनों में 100 स्कूलों के जर्जर भवनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 76 भवन पूर्णतः निष्प्रोज्य पाए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण हेतु आंगणन तैयार किए जा रहे हैं, जिसके लिए ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है, शेष में शीघ्र व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नौनिहालों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में जोखिमपूर्ण भवनों में शिक्षण कार्य संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
