उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

इंदौर में खेल और सनातन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को छोड़ अच्छी दिशा में मोड़ने के लिए एक विशेष प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुएसनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का पहला सीजन मार्च में होने जा रहा है। देहरादून में निःशुल्क ट्रायल अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ग्राउंड्स, नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट, देहरादून में 6 और 7 फरवरी को आयोजित होगा। एसपीएल के ट्रायल देश के प्रमुख शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। लीग को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज, देवकीनंदन ठाकुर महाराज, पंडित प्रदीप मिश्रा, चिन्मयानंद बापू महाराज, इंद्रेश उपाध्याय महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का साथ मिल रहा है।
