उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मिडिल ईस्ट संकट के बीच रसोई गैस की किल्लत से अब नहीं जूझना पड़ेगा. देश में सभी को खाना बनाने के लिए गैस मिले, इसके लिए सरकार ने पूरा इंतजाम कर लिया है. अब किसी भी घर में भरे हुए सिलेंडर की दिक्कत नहीं होगी.देश में रसोई गैस की किल्लत के बीच राहत भरी खबर है. एलपीजी की सप्लाई सामान्य हो गई है. कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है. प्रोडक्शन भी बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई बनी रहे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ये बात शुक्रवार को दैनिक ब्रीफिंग में बताई. दरअसल मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच लोग रसोई गैस की किल्लत की शिकायत कर रहे हैं. लेकिन सरकार का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है. हालात काबू में हैं. रसोई गैस को लेकर सरकार की पूरी है, तैयारी।
