उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी पर राजकीय दून चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी पर प्राचार्य ने कड़ी नाराजगी जताई है। औचक निरीक्षण में सामने आया कि पूरे दिन में मात्र चार यूनिट रक्त ही संग्रह हो सका, जबकि ब्लड बैंक में पर्याप्त स्टाफ तैनात है। प्राचार्य ने रक्त संग्रह सीमित रहने और नियमित रक्तदान शिविर न लगाए जाने पर सवाल उठाए तथा मौजूदा संसाधनों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। रक्त की कमी को दूर करने के लिए शुक्रवार को अस्पताल परिसर में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
