उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

राजेश्वरनगर फेज 2 सहस्त्रधारा रोड देहरादून में केंद्रीय कर्मचारियों की कॉलोनी है,इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 300 से 400 परिवार निवासरत हैं । कॉलोनी में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के रूप में नागरिक कल्याणकारी समिति काम कर रही है और हर पर्व समिति के सभी सदस्य परिवारों के साथ मनाया जाता है । इसी क्रम में आज भी 15 अगस्त 2025 , 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । मिष्ठान वितरण एवं सूक्ष्म जलपान के साथ ही कार्यक्रम समाप्त घोषित किया गया । इसके बाद हर वर्ष की भांति समिति की वार्षिक आम बैठक 10:150 बजे शुरू हुई , जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ वर्ष 2024 25 का लेखा-जोखा, आय व्यय की रिपोर्ट को चार्टर्ड अकाउंटेंट की व्याख्या सहित पढ़कर सुनाया गया । वार्षिक रिपोर्ट में साल भर में किए गए संपूर्ण कार्यों व आने वाले वर्ष 2025_ 26 में प्रस्तावित कार्यों को भी आम बैठक में रखा गया । बैठक में सामान्य सदस्यों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर विचार विमर्श भी किया गया । समिति के अध्यक्ष देव चंद उत्तराखंडी ने सभी को स्पष्ट किया कि आप द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर समिति की कार्यकारिणी द्वारा या तो पूर्ण रूप से किया गया है या कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कॉलोनी में सभी को अफवाह से बचते हुए विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
