उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया है, कि विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि को धूमिल करने के सम्बन्ध में पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रेषित किया है। विधायक जी द्वारा महिलाओं के प्रति की गयी कथित टिप्पणी के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर पत्रकारों से जानकारी लेने सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चेक किया गया तो ऐसा कोई भी वक्तव्य सामने नहीं आया है, जिसमें विधायक जी द्वारा महिलाओं के प्रति किसी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी की गयी हो। उनके द्वारा प्रेषित शिकायती पत्र पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।उन्होने आम जनमानस से अपील है, कि किसी भी व्यक्ति व जनप्रतिनिधियों पर बिना तथ्यों के टिप्पणी करना सही नहीं है तथा इस प्रकरण में कार्यवाही की जायेगी।
