उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर क्षेत्र में एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। कार में सवार व्यक्ति शादी में जा रहा था, लेकिन समय पर बाहर निकल आया। फायर टीम ने आग पर काबू पाया और पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया।रुड़की–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर क्षेत्र के निकट गुरुवार को चलती ऑल्टो कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार में सवार व्यक्ति शादी में जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते व्यक्ति कार से बाहर निकल गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। साथ ही वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया।
