उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कल मारपीट हुई थी। इसे लेकर राजकीय शिक्षक संघ और मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों में आक्रोश है।बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमले के विरोध में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारियों-अधिकारियों ने आज से दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का एलान किया है। शिक्षा निदेशालय में सभी विभागीय संगठनों की पांच घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो अन्य विभागीय कर्मचारी 25 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में सभी 56 विभागों के कर्मचारी, अधिकारी संगठनों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, इससे उनमें असुरक्षा की भावना बनी है। इस तरह की घटना प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय व्यवस्था की गरिमा के विपरीत है। यदि इस प्रकरण में सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तो भविष्य में इस तरह की घटना किसी भी कर्मचारी, अधिकारी के साथ हो सकती है। प्रकरण को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करे।राज्य के सभी विभागों में पुलिस की व्यवस्था की जाए। बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर कोर कमेटी बनाई गई। जिसमें अपर शिक्षा निदेशक पदमेंद्र सकलानी,सीईओ विनोद कुमार ढौंडियाल, अजीत भंडारी, शैलेंद्र चौहान, भुवनेश्वर जदली, नागेंद्र बर्थवाल, पंकज शर्मा, पीएल भारती, प्रदीप रावत, अशोक राज उनियाल, दीपक जोशी, जीत मणि पैन्यूली, अरूण पाण्डेय, पीएल तिवारी, जयकृत, विक्रम रावत, अरविंद चौहान, डीसी भट्ट, रामबाबू विमल, धर्मेंद्र रावत, सीताराम पोखरियाल, आशीष जोशी, पंचम बिष्ट, शिवानी, आकांक्षा राठौर, रघुवीर बिष्ट, राकेश जोशी, रमेश पैन्यूली, कमलेश्वरी मेहता, पल्लवी नैन, महादेव मैठाणी को शामिल किया गया।छात्र हित में एक सप्ताह तक चलने देने बोर्ड परीक्षा
बैठक में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के लिए उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलने देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इसके बाद भी प्रकरण में कोई कार्रवाई न हुई तो इसका भी बहिष्कार किया जाएगा।
अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चे का किया गठन
शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में आंदोलन को लेकर अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा गठित किया गया। जिसमें राम सिंह चौहान को अध्यक्ष और मुकेश बहुगुणा को महामंत्री नामित किया गया। संजय भास्कर को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
बैठक में ये संगठन रहे शामिल
शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में उत्तराखंड सचिवालय संघ, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन, कर्मचारी संयुक्त परिषद,राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड अशासकीय शिक्षक संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट संघ, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ, उत्तराखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक संघ सहित अन्य संगठन शामिल रहे।
