उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में अब बड़ा अपडेट आया है. समंदर के नीचे सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली खास टनल बोरिंग मशीन (TBM) भारत पहुंच चुकी है.देश की सबसे हाईटेक रेल प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी मिली है. समंदर के नीचे टनल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली विशाल महामशीन यानी टनल बोरिंग मशीन (TBM) अब भारत पहुंच चुकी है. इस मशीन के आने से प्रोजेक्ट को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी अचल खरे ने बताया कि यह मशीन इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए मील का पत्थर साबित होगी. खास बात यह है कि इसी मशीन से समुद्र के अंदर करीब 7 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी.
