उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

देहरादून में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पहली वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में वाद-विवाद, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौडियाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर कुल 18 छात्रों को 27 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
