उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

पूर्णिया (बिहार) से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 1995 के धोखाधड़ी मामले में कुर्की के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने पटना स्थित उनके आवास पर भारी फौज के साथ दबिश दी और इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।
