उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इसी क्रम में 21 फरवरी की रात थाना प्रेमनगर पुलिस ने प्रेमनगर बाजार, नंदा की चौकी, सुधोवाला, झाझरा, विधोली और पौंधा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला कर अभियान के दौरान सड़क किनारे और वाहनों में खुलेआम शराब पी रहे 21 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।पुलिस अधिनियम के तहत सभी के खिलफ चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 5,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
