उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
नवरात्रि के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई विधायकों को तोहफा दिया। अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के ठीक दो दिन पहले शीर्ष नेतृत्व की मुहर के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच विधायकों को मंत्री पद से नवाजा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के सपने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना है, इसी को लेकर आज विधायकों को मंत्री पद की अहम जिम्मेदारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अनुभवी हैं और लंबे समय से राजनीति, सामाजिक क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखते हैं, ऐसे में हम सभी उत्तराखंड के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के लिए एक टीम भावना के साथ कार्य करेंगे और जन जन तक विकास योजनाओं को पहुंचाएंगे।
