उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

घटनास्थल पर इंजीनियरिंग की टीम पहुंच गई है और थोड़ी देर में ही डीआरएम पहुंच रहे हैं. ट्रैक से मलवा हटाने में करीब 4 से 6 घंटे का समय लगेगा उसके बाद जाकर ही रेल सेवा शुरू हो पाएगी।देहरादून,हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरा है. मलबा गिरने के कारण हरिद्वार-देहरादून रेल सेवा प्रभावित हुई है. भीमगोड़ा टनल के पास पहाड़ से बड़ा पत्थर (बोल्डर) गिरा है. रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचा है और इलेक्ट्रिक लाइन भी टूट गई है. फिलहाल मौके पर रेस्टोरेशन का कार्य जारी है. घटनास्थल पर इंजीनियरिंग की टीम पहुंच गई है और थोड़ी देर में ही डीआरएम पहुंच रहे हैं. ट्रैक से मलवा हटाने में करीब 4 से 6 घंटे का समय लगेगा उसके बाद जाकर ही रेल सेवा शुरू हो पाएगी. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
