उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड मेडल है।” गौरतलब है, क्रिकेट को 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, “ओलंपिक के साथ-साथ भारत 2028 टी20 विश्व कप जीतकर… लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप… जीतने पर भी नज़र रखे हुए है।”
