उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में UCOST से वित्तपोषित “अगस्त्य फाउंडेशन” से पधारे सुनील नेगी जी तथा संजय मिश्रा जी द्वारा विज्ञान के कुछ मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिससे उन्होंने विज्ञान के विभिन्न प्रकरणों के बारे में छात्रों को समझाया। इन प्रकरणों के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण का नियम, ऋतुओं का परिवर्तन, सूर्य ग्रहण तथा चंद्र ग्रहण, तरंगों का बनना आदि मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा, रुद्रप्रयाग के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षुओं तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा की छात्राओं द्वारा उनके विज्ञान शिक्षक श्री रणबीर सिंह सिंधवाल जी के साथ प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डायट संकाय सदस्य वी के चौधरी, वी के यादव, पी आर चमोली, श्रीमती भुवनेश्वरी चंदानी, श्रीमती इंदुकान्ता भंडारी, श्रीमती रुचिना पूरी दीपक बुटोला, सूरज सिंह नेगी तथा रणबीर सिंधवाल जी उपस्थित रहे।
