उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
केदारनाथ यात्रा में अब इसरो की हाई-टेक तकनीक यात्रियों की सुरक्षा संभालेगी। हेली सेवाओं की लाइव ट्रैकिंग और रियल-टाइम अलर्ट से उड़ानें पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगी।केदारनाथ में हेली सेवाओं को अब इसरो की हाई-टेक तकनीक का सहारा मिलेगा। लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर मौसम और इलाके की रियल-टाइम जानकारी तक, हर पल पायलट और कंट्रोल रूम अपडेट रहेंगे। ‘डिजिटल कवच’ की इस कवायद से यात्रियों की सुरक्षा और पायलट की उड़ान दोनों पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएंगी।
