उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी श्री विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 01 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक गुप्तकाशी राकेश कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली गुप्तकाशी परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस गोष्ठी में ग्राम प्रधान ग्राम प्रहरी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, टैक्स यूनियन के सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया।शांति एवं सौहार्द: आगामी होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।सुचारु व सुगम चारधाम यात्रा: आगामी चारधाम यात्रा-2026 को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु टैक्सी यूनियन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया, ताकि यात्रा मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रहे।विस्तृत जागरुकता अभियान: गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को वर्तमान समय की चुनौतियों के प्रति जागरुक किया गया, जिनमें शामिल हैं:साइबर अपराध: डिजिटल ठगी से बचने के उपाय और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी।नशा मुक्ति: नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को सचेत करना।
महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति सजगता।गोष्ठी के अन्त में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और आगामी त्योहारों व यात्रा सीजन में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
