उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

आम बजट 2026 में सभी की निगाहें टिकी हुई थी… बजट के दौरान कई ऐसी घोषणाएं हुई, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होने वाला है।भाजपा नेताओं ने आम बजट की खुलकर सराहना की है, इसे विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है….भाजपा विधायक खजान दास ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम बजट भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है….अंत्योदय को समर्पित और चौतरफा विकास से समावेषित विकसित भारत के लिए यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा समेत समाज के समस्त वर्गों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है…भाजपा दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि आम बजट गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, उद्यमियों, कर्मचारियों, करदाताओं सहित सभी वर्गों की सहूलियतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है… इस बजट से भारत आर्थिक व सामरिक रूप से सशक्त होगा और देश वैभवशाली व आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण का संकल्प पूरा करेगा…वहीं विपक्ष ने इस आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद निराशाजनक बताया है… कांग्रेस प्रवक्ता शिशपाल बिष्ट ने कहा की जो अपेक्षाएं इस बजट से होनी चाहिए थी वह बजट में कही नजर नहीं आती है… कहा की बजट में आम लोगो लो राहत दी जानी चाहिए थी लेकिन वह नदारद है…उत्तराखंड बजट में एक विशेष पैकज की उम्मीद कर रहा था लेकिन राज्य को इस बजट से कुछ भी हासिल नहीं हुआ जो की बेहद चिंतजानक है…
