उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) के मॉडल की पहली तस्वीर जारी की गई है जिसका अनावरण इसरो ने शुक्रवार को दिल्ली में किया। भारत के अपने स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन बीएएस का पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारत उन देशों के एक छोटे समूह में शामिल हो जाएगा जो ऑर्बिटल लैबोरेटरीज़ संचालित करते हैं।
