उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
दल की मजबूती को संज्ञान में लेते हुए राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने दल के राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ की केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्रीय कार्यकारिणी के दायित्व की जिम्मेदारी सौपी गई है भाटिया ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की तमाम राज्य निर्माण सेनानियों के सहयोग से राज्य की प्राप्ति हुई, अब राज्य को इन राष्ट्रीय पार्टियों की कुरीतियों व गलत नीतियों से बचाने के लिए संघर्षरत रहना है,और स्थाई राजधानी गैरसैंण,मूल निवास, भू कानून बनाने व जल,जंगल,जमीन बचाने व राज्य में सरकारी नौकरी, स्वरोजगार,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व बेहतर शिक्षा के लिए दल आगे नीति निर्धारण करेगा, उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार आने पर राज्य आंदोलनकारी शब्द नाम हटाकर राज्य निर्माण सेनानी शब्द से परिभाषित किया जाएगा व लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर राज्य निर्माण सेनानियों को भी ₹20000 एक समान मासिक पेंशन दी जाएगी और उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नवनिर्वाचित केंद्रीय दायित्व धारी अपने दायित्वों का निर्वहन स्वच्छ ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे, सभी नवनिर्वाचित राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय पदाधिकारीयों को भाटिया ने हार्दिक शुभकामनाएं भी दी l
